Veer Teja Mahila Shikshan avam Sodh Sansthan, Marwar Mundwa, Nagaur
9414117610, 9875081300
veertejaeducation@gmail.com
संस्थान वार्षिकोत्सव एवं कन्या छात्रावास शिलान्यास समारोह , दिनाकं: 09 फरवरी 2024,समय: प्रातः 10ः30 बजे के शुभ अवसर पर आप सादर आमंत्रित हैं। समारोह के मुख्य अतिथि: श्री भजन लाल जी शर्मा ( माननीय मुख्यमंत्रंी, राजस्थान ) बालिका शिक्षा को समर्पित राजस्थान के नागौर जिले का एकमात्र बालिका संस्थान ADMISSION OPEN 2023-24 LIMITED SEAT सम्पूर्ण मूण्डवा क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम ARTS & SCIENCE ADMISSION OPEN 2023-24 वीर तेजा महिला शिक्षण व शोध संस्थान, मारवाड़, मुंडवा में NCC का शुभारम्भ admission open 2022-23 जी.एन.एम. नर्सिग स्कूल में सत्र 2022.23 हेतु प्रवेश प्रारम्भ sc/st 100% scholarship 12 कला व विज्ञान वर्ग की छात्राओं ने संस्थान को किया गोरवान्वित शानदार परीक्षा परीणाम 2022.23

Key features of the institute

संस्थान की प्रमुख प्रेरक विशेषताएं

01. उत्कृष्ट उपलब्धि अर्जित खिलाड़ी एवं जिमनास्टिक् छात्राओं को राजस्थान एवं केन्द्रीय सरकार द्वारा देय छात्रवृति योजनाओं से लाभान्वित किया जाता है।
नोट:- उल्लेखनीय है कि इस वर्ष इस योजनान्तर्गत संस्थान की श्रेष्ठ खिलाड़ी छात्राओं को लगभग 25 लाख रूपये की छात्रवृति प्रदान की गई है।
02. अत्यन्त निर्धनता छात्रवृति - यह छात्रवृति उन छात्राओं को दी जाती है जिनके माता-पिता दोनों ही जीवित न हांे तथा अत्यधिक निर्धन हो।
03. बोर्ड अथवा विश्वविद्यालय परीक्षाओं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम व प्रतिशतता प्राप्त मेधावी छात्राओं को देय छात्रवृति - इस योजनान्तर्गत छात्रा का अर्द्ध अथवा पूर्ण शिक्षण शुल्क मुक्त किया जाता है।
04. शिक्षा विभाग द्वारा देवनारायण गुरूकुल योजनान्तर्गत देय छात्रवृति।
नोट:- वीर तेजा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मा. मूण्डवा को शिक्षा विभाग द्वारा विशेष प्रतिष्ठित निजी विद्यालय के रूप में चयनित किया गया है। इस योजनान्तर्गत चयनित छात्राओं का समस्त शिक्षण एवं आवास व्यवस्था का सम्पूर्ण खर्च शिक्षा विभाग वहन करता है।
05. संस्थान में जिमनास्टिक खेल हेतु दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा संचालित सत्र पर्यनत प्रशिक्षण केन्द्र, स्थापित किये जाने पर छात्राओं को खेल प्रशिक्षण सुविधा नियमित एवं निःशुल्क उपलब्ध हो सकेगी।
06. संस्थान एक स्टेशनरी एवं पुस्तक सामग्री स्टोर भी संचालित करता है जिसमें विद्यार्थियों को लागत मूल्य पर समस्त अध्ययन अध्यापन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।
07. डे-स्काॅलर छात्राओं के लिए पांच मार्गों पर संस्थान की बसें चलाई जाती है।
08. संस्थान में चार वृहद रेन वाटर हारवेस्टिंग टेंक है। जिनके द्वारा वर्षा का स्वच्छ व मीठा पानी छात्राओं को उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही नहरी पानी से संस्थान को जोड़ दिया गया है।
09. सम्पूर्ण संस्थान के भवन, पानी व बिजली सुविधाओं से सुसज्जित है फिर भी विद्युत आपूर्ति न होने की स्थिति में एक हाई पावर जनरेटर व इन्वर्टर की व्यवस्था है।
10. शैक्षिक स्तरोन्नयन हेतु सायं कालीन अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन भी किया जाता है।
11.महाविद्यालयी छात्राओं के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी बाबत शिक्षण कार्य के समानान्तर कोचिंग सुविधा उपलब्ध है।
12. स्वस्थ, शान्त, शुद्ध, स्नेहिल पारिवारिक परिवेश।
13. राउण्ड दी क्लाॅक सजग सुरक्षा प्रहरियों की व्यवस्था।

 

Reach out to us

Contact Information